मुस्लिम युवक नाम और पहचान छुपाकर हिंदू युवती के साथ संबंध बनाता रहा
इंदौर: एमपी के इंदौर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम और पहचान छुपाकर हिंदू युवती से दोस्ती का उसके साथ संबंध बनाता रहा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात उसे एक बार फिर ऐसा ही करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवती को आरोपी की असली पहचान बताई तब पीड़िता ने उसके खिलाफ छत्रीपुरा थाने में उसपर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। आरोपी बीते आठ महीनों से हिंदू युवती से रेप कर रहा था। सबसे खास बात यह है कि वह ऐसा अन्य युवतियों के साथ भी कर चुका है।
रविवार रात छत्रीपुरा इलाके की एक होटल में बजरंग दल के कई पदाधिकारी पहुंचे और यहां उन्होंने हिंदू लड़की के साथ दूसरे समुदाय के लड़के के आकर रुकने की बात कही। इस बात पर होटल के मैनेजर से भी उनका विवाद हो गया और मारपीट तक हो गई। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकडा और उसे पीटते हुए थाने ले गए। बाद में पीड़िता युवती की शिकायत पर पुलिस ने नाम बदलकर धोखा देकर दोस्ती करने और रेप करने के मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अनस बन गया था अन्नू यादव
छत्रीपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 20 साल की युवती बीकॉम की छात्रा है। पीड़िता युवती की शिकायत पर पुलिस ने धार नाका पर रहने वाले अनस अंसारी के खिलाफ नाम बदलकर दोस्ती करने और रेप करने के आरोप में केस दर्ज किया। टीआई के मुताबिक पीड़िता एक ग्राम की रहने वाली है और वह इंदौर के भंवरकुआं इलाके के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। अनस अंसारी ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम अन्नू यादव लिखा था। उसने इसी नाम से युवती से दोस्ती की। करीब आठ माह पहले दोस्ती हुई, इसके बाद युवती और अनस आपस में मिलने-जुलने लगे। इस दौरान अनस ने हिंदू छात्रा से कई बार संबंध बनाए।
बजरंग दल पदाधिकारियों ने बताया कि अनस को लेकर लगातार जानकारी मिल रही थी कि वह होटल में अधिकांश हिंदू लड़कियों को लेकर आता है। गंगवाल बस स्टैंड की यशिका पैलेस होटल में लाई जानेवाली अधिकतर लड़कियां हिंदू ही होती हैं। इस जानकारी के बाद कार्यकर्ताओं ने उस पर नजर रखना शुरु किया। इस बार रविवार को अनस को होटल के कमरा नंबर 101 से रंगे हाथ पकड़ा। इस मामले में होटल के मैनेजर का भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं से खूब विवाद हुआ। मैनेजर की जमकर पिटाई भी की गई। पुलिस इस मामले में होटल मालिक पर भी केस दर्ज कर रही है।