मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए छह जुलाई और दूसरे चरण के लिए 13 जुलाई को मतदान होगा। पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई को और दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई है।

जानिए कुछ मुख्य बातें-
1. दो चरणों में होंगे नगरी निकाय चुनाव।

2. इन तीन जिलों में चुनाव नहीं होगा, यहां नगरीय निकायों का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है- अलीराजपुर. मंडला और डिंडोरी।
.jpeg)
3. 16 नगर निगम के चुनाव होंगे।
.jpeg)
4. पहले चरण में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका, 86 नगर परिषद के चुनाव होंगे। कुल 133 नगरीय निकायों के चुनाव होंगे। इसके लिए 13148 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
(3).jpeg)
5. दूसरे चरण में 5 नगर निगम , 40 नगरपालिका और 169 नगर परिषद के चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए 6829 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
.jpeg)
6. नगरीय निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई हैं।
7. नगरीय निकाय चुनाव में महापौर चुनाव डाइरेक्ट होंगे।
8. सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान होंगे।
9. राज्य निर्वाचन आयुक्त बी पी सिंह ने किया नगरीय निकाय की चुनाव तारीखों का ऐलान। नगरीय निकाय दो चरणों में होंगे।
10. 11 जून को नामांकन लेना शुरू होंगे। नामांकन प्राप्त करने की आखिरी तारीख 18 जून होगी। नाम वापसी 22 जून तक होंगे।
11. प्रथम चरण का चुनाव 6 जुलाई को होगा।
12. दूसरा चरण का चुनाव 13 जुलाई को होगा।
13. मतगणना और परिणाम 17 जुलाई को आयेंगे।
जानिए संपूर्ण डिटेल्स-