मुख्य चुनाव आयोग ने मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नागालैंड में विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को पूरा हो रहा है. 

देंखे लाइव-

 

तीनों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. त्रिपुरा में 16 फरवरी को जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे. तीनों ही राज्यों के रिजल्ट 2 मार्च को एक साथ घोषित किये जायेंगे.