माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या उस समय हुई जब दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग हुई। फायरिंग में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है।
दोनों शवों को मेडिकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। गोली मारने वालों का अब तक पता नहीं चला है। लेकिन इस मौके पर जय श्री राम के नारे जरूर सुने गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को यूपी एसटीएफ की यूपी के झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद से मुठभेड़ हुई थी. इसके साथ ही शूटर गुलाम भी मारा गया। एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम की तलाश कर रही थी। मुठभेड़ का नेतृत्व यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल कर रहे थे। असद पर पांच लाख का इनाम था। असद और शूटर मोहम्मद गुलाम के पास से एक ब्रिटिश बुल डॉग रिवाल्वर और एक वाल्थर पिस्तौल बरामद की गई।