माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों हत्यारों अरेस्ट कर लिया है। गोली एकदम पास से मारी गई। जिसका वीडियो भी सामने आ गया है। हत्या के बाद तीनों हमलावरों ने सरेंडर भी कर दिया। अचानक हुए हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है।
हत्या उस समय हुई जब दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग हुई। फायरिंग में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है। दोनों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को यूपी एसटीएफ की यूपी के झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद से मुठभेड़ हुई थी। इसके साथ ही शूटर गुलाम भी मारा या। एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम की तलाश कर रही थी। मुठभेड़ का नेतृत्व यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल कर रहे थे। असद पर पांच लाख का इनाम था। असद और शूटर मोहम्मद। दास के पास से एक ब्रिटिश बुल डॉग रिवाल्वर और एक वाल्थर पिस्तौल बरामद की गई।