मंदसौर कोतवाली के TI अमित सोनी पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। सोशल मीडिया पर तीनों बदमाशों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीनों के पैर में पट्टी बंधी दिखाई दे रही है और तीनों लंगड़ाते हुए चलते दिखाई दे रहे हैं।
मंदसोर में थानेदार पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों की इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़ने पर चाल बदल दी गई. @ABPNews @DGP_MP @drnarottammisra pic.twitter.com/Tc7NQ9DTlr
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) July 4, 2022
वहीं हमले में घायल TI अमित सोनी को गंभीर हालत में इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। TI सोनी पर शनिवार देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया था।
अमित सोनी सूचना मिलने पर दलौता में हुई लूट के आरोपियों की धरपकड़ के लिए गरौठ पहुंचे थे। इसी दौरान तीन आरोपियों ने टीआई अमित सोनी पर हमला कर दिया था। गंभीर हालत में अमित सोनी को देर रात मंदसौर लाया गया था, जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि टीआई पर प्री प्लान्ड तरीके से हमला किया गया था। कोतवाली टीआई पर हमले के बाद पुलिस कर्मियों में रोष है। मंदसौर पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई में जुट गई है।