Wrestlers Protest: बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के चीफ बृजभूषण शरण सिंह की नार्को टेस्ट की चुनौती को रेसलर्स ने सोमवार को स्वीकार कर लिया है. बजरंग पूनिया ने कहा कि हम सभी किसी भी टेस्ट के लिए तैयार हैं, लेकिन ये टेस्ट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराया जाए. साथ ही नार्को टेस्ट लाइव हो ताकि सवाल और जवाबों को पूरा देश सुने सकें.

रेसलर्स को बृजभूषण सिंह ने दी थी ये चुनौती-

बृजभूषण सिंह ने ठीक एक दिन पहले यानी की रविवार को फेसबुक पोस्ट के ज़रिये कहा था कि मै अपना नारको टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर करवाने के लिये तैयार हूँ लेकिन मेरी शर्त है मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का भी ये टेस्ट होने चाहिए. अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिये तैयार है तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें और मै उनको वचन देता हूँ कि मै भी इसके लिये तैयार हूँ.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेसलर्स ने कहीं ये बात-

अब प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिये रेसलर्स ने भी इस चुनौती के बाद ये साफ़ कर दिया हैं कि वह भी इस टेस्ट के लिए तैयार है, लेकिन ये टेस्ट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराया जाए. साथ ही साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर से बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को दोहराया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पुनिया बोले, कल बृजभूषण ने नार्को टेस्ट के ऊपर बयान दिया था. हम तैयार हैं लेकिन नार्को टेस्ट सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से हो, ताकि पूरा देश लाइव देंखे. बता दें कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ रेसलर्स पिछले 30 दिनों से जंतर-मंतर पर जांच और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक, कल 23 मई को इंडिया गेट पर पहलवान कैंडल मार्च भी निकालेंगे.