भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मिशन-2024 शुरू हो चुका है. दिल्ली में बीजेपी की आज शाम 4 बजे से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुरू होने वाली है. यह बैठक NDMC कन्वेंशन सेंटर में होगी.

बीजेपी मिशन-2024 को ध्यान में रखते हुए आने वाले विधानसभा चुनावों पर काफी फोकस कर रही हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर रणनीति से लेकर तमाम अन्य मुद्दों पर मंथन की संभावना है.

बैठक से पहले पीएम मोदी दिल्ली में एक बड़ा ‘रोड शो’ करने वाले हैं. पीएम का यह रोड शो मिशन-2024 की चुनावी गूंज का आगाज माना जा रहा है. क्योंकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की दो दिवसीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इनमें G20 अगुवाई, 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य, 9 राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव शामिल हैं. 17 जनवरी शाम 4 चार बजे तक चलने वाली इस बैठक का समापन पीएम मोदी के भाषण के साथ होगा.

दिल्ली में बैठक से करीब एक घंटे पहले 3 बजे पीएम मोदी का मेगा रोड शो पटेल चौक-संसद मार्ग होकर निकलेगा और NDMC कन्वेंशन सेंटर तक जाएगा. इस रोड शो के ज़रिये बीजेपी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखा सकती हैं. साथ ही इसमें करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. यह बीजेपी का मिशन-2024 भी कहा जा सकता है. 

चुनावी फ़तह का दिया जायेगा मंत्र-

बीजेपी के इस महामंथन को चुनावी फ़तह का मंत्र भी कहा जाये तो कोई गलत नहीं होगा. पार्टी हर स्तर पर मिशन-2024 को लेकर सतर्क हैं शायद इसीलिए बैठक से पहले बीजेपी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाना चाहती हैं. इस बैठक में ना सिर्फ पीएम मोदी बल्कि 350 सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है. जिसमें 35 केंद्रीय मंत्री, 12 सीएम भी मौजूद रहेंगे. 

विधानसभा चुनाव के ज़रिये लोकसभा सीटों पर फ़ोकस-

बीजेपी 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को फ़तह करने के साथ ही चुनावी राज्यों की 116 लोकसभा सीटों पर भी मंथन कर रहीं हैं. लोकसभा से पहले 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, बीजेपी डबल इंजन के फार्मूले पर फोकस करते हुए लोकसभा की 116 सीटों को मजबूत कर मिशन-2024 में सत्ता वापसी पर रणनीति बनाने में जुट गई है. बीजेपी ने आज रोड शो के ज़रिये इसका आगाज भी कर दिया हैं.