सियासत में किसी मुद्दे पर नेताओं के बयान जरूर अलग सुनाई देते हो लेकिन जब किसी एक पार्टी के सबसे बड़े चेहरे वो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोई बयान आये तो सभी के सुर उसी दिशा में सुनाई देना लाजिमी सा ही है. अब तक बीजेपी में तो यही देखा जाता रहा है. 

 

लेकिन इस बार चाल, चरित्र और चेहरे वाली पार्टी में कुछ अलग ही झांकी दिखाई दे रही है. यानी कि बाहुबली PM कुछ और तो कद्दावर सीएम कुछ और ही कहते नजर आ रहे हैं. कुल मिलाके दोनों के अलग-अलग सुर..! इन सब के बीच कार्यकर्ता और जनता यही सोच में परेशान हैं कि किस की बात पर अमल किया जाए?

जब एक ही पार्टी में राग अलग-अलग हों तो इस पर विपक्ष कहां पीछे रहने वाला था. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुटकी लेते हुए दो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी.

दरअसल, पठान मूवी बीते कई दिनों से विवादों में हैं. मूवी पर विवाद न सिर्फ सामाजिक संगठनों बल्क़ि सियासत में भी दिखने लगा था. इसको लेकर सोशल मीडिया पर सभी के अलग-अलग बयान भी हैं लेकिन कांग्रेस द्वारा शेयर इन बयानों से जुड़ी हुई दो तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं है.

पहली तस्वीर में पीएम मोदी बीजेपी नेताओं को फिल्मों पर अनावश्यक टिप्पणी से बचने की नसीहत देते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में सीएम योगी अपने मुखिया की नसीहत से इतर बयान देते दिखाई दे रहे हैं.

इन तस्वीरों के ज़रिये बीजेपी की चुटकी लेते हुए पवन खेड़ा ने लिखा कि भक्त जन परेशान हैं- मुखौटे की मानें या मुखड़े की क्योंकि मुखौटा भी कभी मुखड़ा था..!!

 

वहीं सियासत से दूर तमाम विवादों के बावजूद भी ‘पठान’ मूवी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही हैं. शाहरुख खान की पठान ने 12वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर 850 करोड़ तक कलेक्शन को पहुंचा दिया. बता दें कि मूवी के बेशर्म रंग गाने को लेकर देशभर में विवाद शुरू हो गया था.