देश के अलग-अलग शहरों के 30 सबसे व्यस्त बाजारों की लिस्ट में बेंगलुरु का एमजी रोड सबसे ऊपर है. इसके बाद हैदराबाद का सोमाजीगुडा दुसरे नंबर पर तो वहीं मुंबई का लिंकिंग रोड तीसरे नंबर पर जगह बनाये हुए है. यह जानकारी एक स्टडी में सामने आई है.
दिल्ली का खान मार्केट इस लिस्ट में 27वें नंबर पर-
इस लिस्ट में दिल्ली के खान मार्केट को 27वां स्थान मिला है. दिलचस्प बात यह है कि खान मार्केट में ऊंची सड़कों की दुकानों का मासिक किराया सबसे अधिक है. यहां एक दुकान किराए पर लेने के लिए 1,000-1,500 प्रति वर्ग फुट किराया देना पड़ता है.
यह रैंकिंग किस मापदंड के आधार पर दी गई?
हाई स्ट्रीट रैंकिंग 5 मानदंडों पर आधारित है- पार्किंग सुविधाएं, सार्वजनिक परिवहन, स्टोर स्थान, लागत और औसत व्यापार घनत्व..! रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का साउथ एक्सटेंशन (पार्ट-1 और पार्ट-2) चौथे नंबर पर है. कोलकाता की पार्क स्ट्रीट और कैमैक स्ट्रीट इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं. उनके बाद चेन्नई में अन्ना नगर, बैंगलोर में कमर्शियल स्ट्रीट, नोएडा में सेक्टर -18 बाजार, बैंगलोर में ब्रिगेड मचार और बैंगलोर में ही चर्च स्ट्रीट हैं.