राहुल गांधी ने सोमवार को श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराकर 'भारत जोड़ो यात्रा' का समापन किया. यात्रा 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी.

साथ ही राहुल गांधी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. 

देंखे लाइव-

श्रीनगर में सुबह से ही भारी बर्फबारी हो रही है. इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है. सुबह से ही कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई. वहीं राहुल यहां भी अलग ही रंग में नजर आए. उन्होंने अपनी बहन प्रियंका के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया. दोनों एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते नजर आए.


 

बता दें कि कांग्रेस ने बुधवार, 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है. इस मौके पर कांग्रेस ने आज होने वाली रैली में 21 दलों को न्योता भेजा है. इसी कड़ी में उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पहुंचे हैं.