Guru Sri Ganesan Passed Away: मलेशिया के प्रमुख भरतनाट्यम के अध्यक्ष गुरु श्री गणेशन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस करने के बाद अचानक मंच पर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया.
अचानक मंच पर गिरे-
श्री गणेशन मलेशियाई नागरिक थे और कुआला लुम्पुर में श्री गणेशालय के निदेशक भी थे. श्री गणेशन भुवनेश्वर के भांजा कला मंडप में तीन दिवसीय देवदासी नृत्य कार्यक्रम में भाग लेने आए थे. इस सांस्कृतिक संस्थान के कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाना था.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 60 वर्षीय श्री गणेशन ने पहले नृत्य किया. फिर बाद में दीया जलाते समय मंच पर गिर पड़े. उन्हें भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा-
कैपिटल अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि शायद श्री गणेशन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. आज उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. आयोजन के आयोजक जगदीश बंधु का कहना है कि वह काफी स्वस्थ थे. उन्होंने कार्यक्रम में गीता गोविंदा पर आधारित भरतनाट्यम का पाठ किया, लेकिन दुर्भाग्य से मंच पर दीपक जलाते समय गिर गए.