भोपाल के किसान मिश्रीलाल राजपूत को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। भारत सरकार के कृषि उद्यानिकी कमिश्नर एसके मल्होत्रा ने कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में मिश्रीलाल राजपूत को सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित थे। 

मिश्रीलाल राजपूत भोपाल के पास खजूरी कलां के निवासी व किसान हैं। मिश्रीलाल अपने खेतों में कम खर्च में नई फसलों का उत्पादन करते हैं। वे पहले ऐसे किसान हैं जो औषधीय पौधों मैथा लेमनग्रास, सफेद मूसली एवं अन्य पौधों की खेती में सिचाई के लिये आधुनिक ड्रिप स्प्रिकलर रेन गन का उपयोग करते हैं।

मिश्रीलाल राजपूत को इस से पहले भी राज्य सरकार कि तरफ से उनके नवाचारों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वे हमेशा पारम्परिक खेती की बजाय खेती में कुछ नया करने कि चाह रखते हैं जिसके चलते उन्होंने यह मुकाम पाया है।

किसान मिश्रीलाल MOB. 9425006228 (कृषि से जुड़े सवालों के लिए संपर्क करें)