मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बदमाशों को पुलिस और प्रशासन का कोई डर नहीं है। आपसी दुश्मनी के कारण बेखौफ अपराधियों ने सेंट्रल जेल के बाहर हत्या को अंजाम दिया है। 

राजधानी भोपाल में सेंट्रल जेल के बाहर चार आरोपियों ने पैरोल पर बहाहर आए साथी को छोड़ने आए युवक की हत्या कर दी। चार आरोपियों ने धारदार हथियार से दो युवकों पर हमला करके वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है, कि सतीश खरे को जेल छोड़ने के बाद वे जेल कैम्पस से बाहर निकले, तभी संदेश नरवारे, आकाश भदौरिया, छोटा चेतन उर्फ फैजल और दीपांशु सेन ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों गुट भिड़ गए। सुरेंद्र की जांघ में चाकू लगा, जबकि विकास वर्मा के हाथ में चाकू लगा।

आरोपी टीटी नगर क्षेत्र स्थित पंचशील नगर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है, कि आपसी रंजिश के चलते हत्या की गई है। मृतक का नाम सुरेंद्र कुशवाह बताया जा रहा है। एम्स अस्पताल में ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

हमले में घायल हुए दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच और गांधी नगर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जेलों के बाहर हो रही हत्याओं से लोगों में डर हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।