भोपाल: राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। यह गठन केंद्र सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों की पूर्ति एवं व्यापारी समुदाय के कल्याण के लिये औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संबंधी समर्थनकारी वातावरण प्रदाय करने एवं प्रदेश के निर्यात को बढ़ावा देने के लिये किया गया है। 

इस बोर्ड में सीआईआई, फिक्की, फिओ, डिक्की, लघु उद्योग भारती एवं अन्य राज्य स्तरीय व्यापार समिति एवं संघ के प्रतिनिधि भी सदस्य रहेंगे। राज्य औद्योगिक विकास निगम के एमडी बोर्ड के सदस्य सचिव बनाये गये हैं। जिला स्तरीय समितियां भी आगे गठित की जायेंगी। बोर्ड की बैठक प्रत्येक त्रैमास में आयोजित होगी।