Train Accident: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के पटरी से उतरने के एक हफ्ते से भी कम समय के बाद ही अब फिर से एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई. बालासोर जिले के रूपसा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है.
बता दें कि एक हफ्ते पहले ही ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के बीच भयानक हादसा हुआ था, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी. तो वहीं, 1,000 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. अब इस घटना के बाद बालासोर जिले में फिर से मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई.
बालासोर में रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े कोयले से भरे कोच में अचानक आग लग गई. घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के रूपसा स्टेशन की है. हालांकि, आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.