केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम Budget 2023 की घोषणा कर दी है. जिसमें रेल बजट भी शामिल है. केंद्र सरकार ने एक बार फिर रेल बजट में बढ़ोतरी की है. वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे को कुल 2.40 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. यह सभी योजनाओं पर काम करेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है. वर्ष 2013-14 की तुलना में यह रेल बजट लगभग 9 गुना अधिक है.

100 नई योजनाएं शुरू की जाएगी: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे में 100 नई योजनाएं शुरू की जाएगी. इसके अलावा नई योजनाओं के लिए 75 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है. निजी क्षेत्र के सहयोग से 100 योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. जिस पर आगे काम किया जाएगा.

पिछले साल रेल बजट कितना था?

पिछले साल यानी 2022 में केंद्र सरकार द्वारा रेल मंत्रालय को कुल 1.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. पिछले बजट में यह भी देखने को मिला था कि सरकार ने रेल बजट में बढ़ोतरी की थी. तब रेल बजट में 20 हजार करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी. इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले 3 साल में नवीनतम तकनीक से लैस 400 वंदे भारत ट्रेन बनाई जाएंगी.

बता दें कि पिछले रेल बजट की घोषणा के दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय रेल योजना 2030 की भी घोषणा की थी. इस योजना के तहत रेलवे के विकास के लिए एक योजना तैयार की गई थी. जिसमें रेलवे की सुविधाओं को नया रूप देने की घोषणा की गई. इसके लिए केंद्र ने एक लाख करोड़ के निवेश की बात कही थी. दिसंबर 2023 तक प्रमुख रेलवे लाइनों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया जाएगा.

रेल बजट पर दिलचस्प तथ्य-

रेल बजट के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि पहले रेल बजट अलग से पेश किया जाता था, यानी यह आम बजट का हिस्सा नहीं था, लेकिन साल 2017 से मोदी सरकार ने इस परंपरा को खत्म कर दिया और रेल बजट को आम बजट का हिस्सा बना दिया. तब से आम बजट के साथ रेल बजट भी पेश किया जाता है. बताया जाता है कि यह सलाह सरकार को नीति आयोग ने दी थी.