Election 2023: इसी साल के अंत तक देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियां काफी तेज कर दी हैं. बीजेपी ने शुक्रवार यानी 7 जुलाई को इनमें से 4 राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी हैं.
बीजेपी ने प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना की जिम्मेदारी सौपी है. वहीं, अश्वनी वैष्णव को मध्य प्रदेश, सुनील बंसल को तेलंगाना, मनसुख मंडाविया को छत्तीसगढ़, राजस्थान में नीतिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है.