भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्त कर दी हैं.

हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा कदम उठाते हुए राजस्थान में सीपी जोशी, बिहार में सम्राट चौधरी, ओड़िशा में मनमोहन सामल और दिल्ली में वीरेन्द्र सचदेवा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

एक तरफ़ विपक्ष लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को हराने के लिए विपक्षी एकजुटता पर ध्यान दे रहा हैं. तो वहीं बीजेपी ने भी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर फोकस कर लोकसभा में मजबूती से एंट्री के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है.

बता दें कि साल 2023 में देश के कुल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम शामिल है.
