BJP State President News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया हैं। ये बदलाव ऐसे समय पर हुआ है, जब मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां काफी जोरों पर है।

बीजेपी ने तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

वहीं, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि उन्होंने अप्रैल में ही बीजेपी का दामन थामा था। साथ ही ईटेला राजेंदर को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कयास तो यह भी लगाया जा रहा था कि मध्यप्रदेश में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि, अभी जो नाम सामने आये हैं, उसके मुताबिक तो मध्यप्रदेश में फ़िलहाल पार्टी ने अध्यक्ष पद पर कोई फैसला नहीं लिया है।