सार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का तीन दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा पूरा, आख़िरी दिन परिवार के लिए रखा आरक्षित, देर रात तक कार्यकर्ताओं के बीच रहे
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने तीन दिनी प्रवास के तहत आज का दिन विशेष तौर पर परिवार के लिए आरक्षित रखा। वे कल देर रात तक कार्यकर्ताओं के बीच रहे और विभिन्न बैठकें लीं। उनका अंतिम दिन पूरी तरह निजी है।
बताया जाता है कि वे पचपेढी स्थित पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी के निवास यानी अपनी ससुराल में रात रुके, जहां सुबह से उनकी जमकर खातिरदारी हुई। सास जयश्री बैनर्जी, बहू मिताली और साला दीपांकर बैनर्जी समेत दर्जनों स्वजन उनके स्वागत सत्कार में जुटे रहे। जून में बंगाली समाज का जमाई षष्ठी होता है जिसमें जमाई का स्वागत और सम्मान किया जाता है। उन्हें उपहार दिए जाते हैं। ऐसे में में
पहली दफा अध्यक्ष बनने के बाद जमाई जेपी नड्डा अपने ससुराल पहुंचे है इसलिए विशेषतौर पर घर का सजाया और संवारा गया। दोपहर करीब एक बजे वे डुमना विमानतल के लिए रवाना हुए, यहां से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उनके साथ उनकी पत्नी मल्लिका बैनर्जी नड्डा भी दिल्ली जाएगी।
दूसरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा एवं सांसद राकेश सिंह शुक्रवार को पूर्व विधानसभा के मुखर्जी मंडल अंतर्गत बलदी कोरी की दफाई एवं सुबह उत्तर विधानसभा के चंद्रशेखर आज़ाद मंडल अंतर्गत संत रविदास भवन, राममनोहर लोहिया वार्ड, बस्ती में चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए।