Lok Sabha Election 2024: आज बिहार की राजधानी पटना में रविवार यानी 9 जुलाई को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से मुलाकात की. जो अब ख़बरों की सुर्खियाँ बन गई हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी ने इस मुलाकात के ज़रिये 2024 का प्लान तैयार किया हैं.

ख़बरों के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक राम विलास पासवान के बेटे और सांसद चिराग पासवान NDA में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, इस पर अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन पटना में नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद यह बात सामने आ रही है कि वह केंद्र की मोदी सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर शामिल हो सकते हैं.

NDA में होगी चिराग पासवान की एंट्री!

राम विलास पासवान के निधन के बाद उनके भाई पशुपति कुमार पारस को केंद्र की मोदी सरकार में शामिल किया गया, जबकि चिराग पासवान के जेडीयू से टकराव के चलते बीजेपी उन्हें अपने साथ नहीं रख सकी. चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस भी रास्ते में खड़े थे.

फ़िलहाल, बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की कोशिशों को देखते हुए बीजेपी ने मिशन 2024 के तहत चिराग पासवान की एंट्री को फाइनल कर दिया है. ये बातें आज LJP के नेताओं की अनौपचारिक बैठक करने से पहले चिराग पासवान की नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद सामने आईं.

इस बैठक पर क्या बोले नित्यानंद राय?

चिराग पासवान के NDA में शामिल होने की अटकलों पर फ़िलहाल नित्यानंद राय ने चुप्पी नहीं तोड़ी हैं. उन्होंने इस मुलाकात को सिर्फ पारिवारिक बैठक बताया है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, केंद्र में उनकी भूमिका को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है, इसलिए ऑफिसियल घोषणा नहीं की गई. अब अपने करीबी और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद चिराग दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. माना जा रहा है कि वह इसी महीने NDA से गठबंधन कर सकते हैं.