उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी के प्रभु घाट पर नाव अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में बैठे 6 लोग डूब गए है। साथ ही नाविकों ने 2 लोगों की जान बचाई।

बताया जाता है कि जब कुछ लोग नाव में नौका विहार कर रहे थे, तब बाढ़ के कारण नाव पलट गई। नाव पलटने के बाद नाविकों ने नदी में छलांग लगा दी और 2 लोगों की जान बचा ली गई है। जबकि 4 लोगों की तलाश जारी है। स्थानीय पुलिस और गोताखोर लोगों की तलाश कर रहे हैं।