राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' इस समय पंजाब से गुजर रही है। इसी बीच मंगलवार को राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। होशियारपुर के दसूहा में एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के पास पहुंचा और उन्हें गले से लगा लिया। वहीं  कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी करके राहुल गांधी को पैदल के बजाए कार से चलने की सलाह दी है।

होशियारपुर में अनजान शख्स के राहुल गांधी के पास आते ही सुरक्षाकर्मी और नेता सक्रिय हो गए और उन्हें तुरंत हटा दिया गया। इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच कोई राहुल गांधी के इतने करीब कैसे पहुंच सकता है? 

इधर राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को दो पत्र लिखे हैं। हालांकि, राहुल गांधी की सुरक्षा करने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कहना है कि राहुल गांधी ने खुद कई मौकों पर गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है।

दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर यात्रा को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने राहुल गांधी को कुछ जगहों पर न जाने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्लान बनाया गया है। यह भी सलाह दी गई है कि पैदल यात्रा करने से बचें और इसके बजाय कार से यात्रा करें।


राहुल गांधी नेता 25 जनवरी को बनिहाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जिसके बाद वह 27 जनवरी को श्रीनगर में प्रवेश करेंगे।