BSE Odisha Result 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा ने क्लास 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. आज सुबह ही रिजल्ट जारी करने की घोषणा राज्य की शिक्षा मंत्री प्रमिला मलिक ने की. जारी रिजल्ट के अनुसार, इस वर्ष कुल 96.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की मुताबिक काफी अच्छा रहा है.
इस बार लड़कों ने 95.75 प्रतिशत तक जबकि लड़कियों ने 97.05 प्रतिशत तक बाजी मारी हैं. सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट स्कूल कोड व पासवर्ड डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इस बार ओडिशा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से शुरू कर दी थी, जो 17 मार्च 2023 तक चली थी. तो आइये स्टूडेंट रिजल्ट कैसे चेक करें इसके बारे में इन टिप्स के ज़रिये समझते हैं..!
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर विजिट करें.
- फिर होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट के सेक्शन में जाएं.
- यहां पर 'DOWNLOAD CLASS-X Result 2023' के लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद नया पेज खुल जाएगा, यहां मांगी गई सभी डिटेल्स भर दें.
- सब्मिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जायेगा.