महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल के नाम को लेकर चल रही अटकलों को विराम लगता दिखाई दे रहा है। पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के अगले गवर्नर होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह को आदेश इसकी जानकारी दे दी गई है। 

महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही कैप्टन अमरिंदर के नाम की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। कैप्टन कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे।  इससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) बनाई थी जिसका बाद में बीजेपी में विलय कर दिया था। 

हाल ही में अमरिंदर सिंह को बीजेपी की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। बीजेपी में लगातार उनका कद बढ़ रहा है. वहीं अब उन्हें महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया जा रहा है। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चर्चा में आया था। हालांकि बाद में भाजपा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बना दिया था।