CBSE 12th Result: सीबीएसई बोर्ड ने आज 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि उम्मीदवार सीबीएसई के आधिकारिक लिंक results.cbse.nic और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
https://twitter.com/ANI/status/1656890842794328071?s=20
इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट-
1. सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट- results.cbse.nic या cbseresults.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 या सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.
3. फिर वहां पर रोल नंबर डालें.
4. रोल नंबर डालते ही तुरंत सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5. वहीं से सीबीएसई रिजल्ट चेक करने के बाद उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
इतने स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम-
इस बार सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में करीब 16.60 लाख छात्र शामिल हुए थे. फ़िलहाल, 12वीं का रिजल्ट तो जारी हो गया हैं लेकिन इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट यानी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी.