​CBSE Board 10th Result 2023: सीबीएसई ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड ने आज सुबह ही 12वीं क्लास का रिजल्ट भी जारी किया था. अब 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

बोर्ड स्टूडेंट को नहीं देगा ग्रेड-

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (​CBSE Board) ने 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट को अपना रोल नंबर डालना होगा.

https://twitter.com/ani_digital/status/1656952070392430593?s=20

बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं की मेरिट लिस्ट 2023 जारी नहीं की जाएगी. हालांकि, बोर्ड उन शीर्ष 0.1 प्रतिशत स्टूडेंट का योग्यता प्रमाण पत्र जारी करेगा, जिन्होंने विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं.

ऐसे करें रिजल्ट चेक-

सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजों में त्रिवेंद्रम के छात्रों का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. दोनों कक्षाओं में 99.91 फीसदी छात्र पास हुए हैं. जबकि गुवाहाटी में सबसे कमजोर रिजल्ट रहा है. गुवाहाटी में 76.90 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

सीबीएसई 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च को ख़तम हो गई थी. इस साल 10वीं क्लास के कुल 21,86,485 छात्रों ने बोर्ड के लिए पंजीकरण कराया था. सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते है.