ChardhamYatra: चारधाम यात्रा पर अगर आप जाने वाले हैं या फिर आपके कोई परिचित रास्ते में हैं, तो फिर ये खबर एक बार ज़रूर पढ़ लीजियेगा. क्योंकि यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा हैं. इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो गई है. यात्रा को आज 25 दिन हो चुके हैं. 

इन 25 दिनों में अब तक 8 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. तो वहीं ख़बरों के मुताबिक, करीब 29.5 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया हैं. श्रद्धालुओं को इस बार यात्रा के दौरान कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा हैं. ऐसे में श्रद्धालु एक-दो धाम की यात्रा करके ही घर लौटने को मजबूर हैं. तो आइये जानते है यात्रा के दौरान किस तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ रहा हैं.

1. खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों को जगह-जगह रोका जा रहा है.

2. गंगोत्री: यहां लंबी लाइन में नहीं लगना पड़े इसके लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था की गई हैं. लेकिन फिर भी लचर यात्रा प्रबंधन के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा हैं. यहां तक की पंजीकरण के लिए भी तीर्थयात्रियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग जाती हैं.

3. बद्रीनाथ: कई जगह रोड का काम चलने से ऋषिकेश से जोशीमठ के 10 किमी के सफर के बाद जोशीमठ क्रॉस करने में 6 घंटे का समय लग रहा है. इसके लिए श्रद्धालुओं को जोशीमठ में रुकना पड़ता है. इसलिए यहां पर हालत यह है कि रुकने के लिए होटलों में जगह तक नहीं मिल रही हैं. बद्रीनाथ में भी स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई हैं.

4. यमुनोत्री: संकरे मार्ग के कारण भैरव मंदिर से आगे श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार में खड़े रहना पड़ता है. साथ ही बड़कोट और जानकीचट्टी में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी नहीं है.

5. केदारनाथ: यहाँ पर सबसे ज्यादा तकलीफ़ खराब मौसम के कारण हो रही हैं. कई श्रद्धालु की अत्यधिक सर्दी से तबीयत खराब हुई है. इससे अब तक 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है. इन सभी चीजों के मद्देनजर प्रशासन ने घोषणा की थी कि 17 मई तक पंजीकरण रोके जाएंगे. मगर सोमवार को इसे बढ़ाकर 24 मई कर दिया गया.

तो आइये जानते है यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किस तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ रहा हैं. हाल ही में यात्रा से लौटे पुणे के एक श्रद्धालु शशि शुक्ला ने "न्यूज़ पुराण" से बातचीत में अव्यवस्था को लेकर आपबीती सुनाई. देंखे वीडियो