मामा मैं पढ़ना चाहती हूं..! ये शब्द किसी और के लिए नहीं बल्कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए भांजियो के मुख से निकले है. वैसे अगर ये शब्द मामा के कानों तक पंहुच जाये तो शायद इन भांजियो को न्याय मिल सकता है.
छिंदवाड़ा से ये मामला सामने आया है. यहां शहीद स्मारक पर एक महिला अपने बच्चों को लेकर धरने पर बैठ गई. ये मामला सुर्खियों में आया तो तत्काल अधिकारी मौके पर पहुचें.
महिला ने पीड़ा बयां करते हुए बताया कि विजडम स्कूल छिंदवाड़ा में बीतें दिनों टीसी लेने के लिए कई आवेदन जमा किये. मगर स्कूल द्वारा टीसी नहीं दी जा रही है.
आपकों बता दे कि कोरोना काल में महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है. अब महिला सब्जी का व्यापार कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है. जिसके कारण महिला स्कूल की बकाया फीस देने में सक्षम नहीं है. इसीलिए आज महिला शहीद स्मारक पर बच्चों के साथ इस भरी गर्मी में धरने पर बैठ गई.
जैसे ही अधिकारियों को इसकी सूचना लगी तुरंत ही तहसीलदार शहीद स्मारक पर महिला से मिलने पहुंचे. महिला की समस्याएं सुनी और शिक्षा विभाग के अधिकारी से बात कर टीसी दिलवाने की बात कही.
तत्काल कोई समाधान मिल सकें इसके लिए तहसीलदार साहब महिला को अपनी गाड़ी में बैठा कर शिक्षा अधिकारी से मिलने ले गए, उन्होंने महिला की सारी बातें सुनी और जल्द से जल्द डॉक्यूमेंट दिलवाने की बात कही.
इस पूरे घटनाक्रम में बच्ची अपने हाथ में तख्ती लेकर खड़ी थी जिसमें लिखा था, मैं पढ़ कर आगे बढ़ना चाहती हूं मुख्यमंत्री जी मुझे मेरी टीसी और मार्कशीट दिलवा दीजिये.