कई बार ऐसे चमत्कार होते है कि सहसा भरोसा नहीं होता। हाल में तुर्की में भूकंप के करीब दो महीने बाद एक व्यक्ति मलबे के ढेर में जिंदा मिला तो अब कोलंबिया के घने जंगल में ऐसे चार बच्चे भटकते बिलखते मिले जो प्लेन क्रैश होने के बाद से लापता थे।
इस क्रैश में उनके अभिभावकों की मौत हो गई थी। चूंकि मलबे में दूध की बोतल मिली थी इसलिए अफसरों ने बच्चों की खोज में सर्च अभियान चला रखा था बताया जाता है कि कोलंबिया के अमेजन में मई को विमान क्रेश में तीन लोगों की मौत हो गई थी। तभी से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
अब दुर्घटना के करीब दो सप्ताह बाद चार बच्चे जीवित पाए गए हैं इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी हैपेट्रो ने कहा कि सेना ने कठिन सर्च ऑपरेशन चलाया और आज उन्हें जीत मिल गई है।
देश के लिए खुशी की बात है करीब दो सप्ताह पहले हुई दुर्घटना के बाद घने कोलंबियाई अमेजन में चार बच्चे जीवित मिले हैं। इनमें एक 11 महीने का बच्चा भी है। अधिकारियों ने 100 से अधिक सैनिकों को निफर डॉग्स के साथ सर्च ऑपरेशन में लगाया था यह उन बच्चों की तलाश में जुटे थे, जो 1 मई को हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त के बाद से गायब थे इस घटना में तीन वयस्कों की मौत हो गई थी।
11 महीने का बच्चा भी-
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद बच्चे दक्षिणी कैक्रेटा के जंगल में भटक रहे थे इन बच्चों की उम्र 4, 9 और 13 साल बताई जा रही है वहीं एक बच्चा मात्र 11 महीने का है।
सर्व ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे की पीने की बोतल और आधा खाया हुआ फल मिला था इसी के बाद तलाश और तेज कर दी थी। इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को सैनिकों को पायलट और दो वयस्कों के शव मिले थे मृत यात्रियों में से एक चार बच्चों की मां थी।