भोपाल: राज्य सरकार ने 11 साल बाद सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई की दरें बढ़ा दी हैं। ऐसा इन 11 सालों में मूल्य वृध्दि होने के कारण किया गया है।

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दो हजार वर्गफीट तक के निर्मित क्षेत्रफल वाले शासकीय कार्यालयों में 1500 रुपये के स्थान पर 2730 रुपये प्रति माह, दो हजार वर्गफीट से अधिक किन्तु 5 हजार वर्गफीट तक के कार्यालयों हेतु 3 हजार रुपये के स्थान पर 5 हजार 460 रुपये प्रति माह, 5 हजार वर्गफीट से अधिक वाले कार्यालयों में प्रति 100 वर्गफीट हेतु 60 रुपये के स्थान पर 109 रुपये प्रति माह दर होगी।