Manipur Violence: मणिपुर में 3 मई को भड़की हिंसा के बाद जान-माल का काफी नुकसान हुआ हैं. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कल जानकारी दी थी कि हिंसा में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सीएम बीरेन सिंह ने माना कि 10 हजार लोग अभी भी फंसे हुए हैं. इसके साथ ही सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले दिन से ही पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं. साथ ही सीएम ने भी हिंसा से प्रभावित परिवारों को मुआवजे की घोषणा की है.

https://twitter.com/ANI/status/1655567354141581312?s=20

मणिपुर हिंसा पर सीएम बीरेन सिंह की पहली प्रतिक्रिया

सबसे पहले सीएम बीरेन सिंह ने मणिपुर हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 3 मई को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 60 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इस हिंसा में 231 लोग घायल हुए थे. करीब 1700 लोगों के घर जल गए. मैं राज्य के लोगों से शांति और सद्भाव की अपील करता हूं. अभी भी फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक 20,000 फंसे हुए लोगों को निकाला जा चुका है. करीब 10 हजार लोग अब भी फंसे हुए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटना के दिन से लेकर आज तक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा

इसके साथ ही सीएम बीरेन सिंह ने हिंसा पीड़ितों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया. सीएम ने कहा कि "मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और कम गंभीर रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा, प्रत्येक को 2 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा, जिनके घर जल गए हैं.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी मानसिक दिवालियापन का शिकार, कर रहे टुकड़े-टुकड़े गैंग का प्रचार  
राजस्थान: मिग-21 क्रैश, घर में गिरा फाइटर जेट 3 की मौत