इंटरनेशनल योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने योगाभ्यास किया. इस मौके पर सीएम शिवराजसिंह ने सामूहिक योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास पर विद्यार्थियों के साथ योग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया। सीएम ने कहा— हमारा यह शरीर मंदिर है, हमें इसके लिए प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट अवश्य निकालना चाहिये। उन्होंने बताया कि 1998 में मेरा भयानक एक्सीडेंट हुआ था और मुझे नहीं लगता था कि पुन: चल-फिर भी सकूंगा। मैं अब भी 18-18 घंटे काम बिना थके योग के कारण कर सकता हूं।
इस मौके पर सीएम ने कई ट्वीट भी किए. ट्वीट में उन्होंने लिखा:
हमारे प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodiजी, आध्यात्मिक गुरु श्री @SadhguruJVजी, श्री श्री @SriSriजी और योग गुरु श्री@yogrishiramdev जी योग करते हैं और ये निरंतर बिना थके कार्य कर सकते हैं। आप भी योग कर अपने लिए इसे संभव बना सकते हैं।
आजादी के अमृतकाल में #InternationalDayofYoga की मैं आप सबको बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodiजी को धन्यवाद देता हूं कि भारत की प्राचीन विधा योग को दुनिया में पहुंचाने का अद्भुत कार्य किया है। आप सबसे #YogaDay पर अपील है कि केवल आज ही नहीं, प्रतिदिन योग कीजिए। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना अधिकतम योगदान दे सकेंगे।
मध्यप्रदेश में हम 'योग आयोग' बना रहे हैं। इसकी पूरी तैयारी भी हमने कर ली है। स्कूलों में भी बच्चों को योग की शिक्षा दी जायेगी। #YogaForHumanity pic.twitter.com/GbU0hBnAjp
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 21, 2022
InternationalDayofYoga पर सामूहिक योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ योग किया.
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी ने योग के गुण और शक्ति से पूरी दुनिया को परिचित कराया। आज देश और दुनिया में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक सभी लोग योग कर रहे हैं। आज शुभ दिन है, योग आज से प्रारंभ कीजिये और फिर इसे प्रतिदिन कीजिये।
योग: कर्मसु कौशलम्। आपको #InternationalDayofYoga की हार्दिक बधाई। स्वयं योग कीजिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कीजिए। योग से आप निरोग होंगे और स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनेंगे।
मध्यप्रदेश में हम 'योग आयोग' बना रहे हैं। इसकी पूरी तैयारी भी हमने कर ली है। स्कूलों में भी बच्चों को योग की शिक्षा दी जायेगी।
गत वर्ष #COVID19 के कारण हम सब साथ योग नहीं कर पाये। मैं भी कोविड से संक्रमित हो गया था, लेकिन योग के कारण मेरे शरीर पर उसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ा।