मध्यप्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच चुकी है। खिताबी जीत के बाद सोमवार शाम MP की टीम चेन्नई से बेंगलोर होते हुए वापस इंदौर पहुँची। इंदौर में टीम का भव्य स्वागत किया गया टीम के खिलाड़ी भी अपने कोच चंद्रकांत पंडित की मन्नत के चलते खजराना मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन किये। 

इससे पहले एयरपोर्ट से होल्कर क्रिकेट स्टेडियम तक विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया।

इंदौर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय भी एयरपोर्ट पहुंचे और जीत की बधाई दी। 

भव्य आतिशबाजी से विजेता खिलाड़ियों का किया गया स्वागत। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की टीम ने रणजी टूर्नामेंट के 88 साल के इतिहास में पहली बार खिताब जीता है। मध्यप्रदेश ने फाइनल मुकाबले में मुंबई को 6 विकेट से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।