राजस्थान के जैसलमेर जिले के अमर सागर इलाके में रहने वाले हिंदू परिवारों के घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया है। ये हिंदू परिवार पाकिस्तान से विस्थापित होने के बाद भारत आए थे और लंबे समय से इस इलाके में रह रहे थे।
जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद यूआईटी के सहायक इंजीनियर के नेतृत्व में पाकिस्तानी हिंदुओं के घरों पर बुलडोजर चलाने की यह कार्रवाई की गई। अमर सागर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों को भारी पुलिस बल की उपस्थिति में जमींदोज कर दिया गया, जिससे महिलाएं और बच्चे चिलचिलाती गर्मी में सड़कों पर आ गए।
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान में सरकारी आतंक और दमन से बचने के लिए किसी तरह भारत आए ये लोग लंबे समय से अमर सागर में रह रहे थे, लेकिन जिलाधिकारी टीना डाबी के आदेश पर इनके घरों को तोड़ दिया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई का इन हिंदू परिवारों की महिलाओं ने भी विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और उनके घरों को तोड़ दिया गया। अब इस भीषण गर्मी में इन लोगों के पास सर छुपाने के लिए जगह नहीं है। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, सामान सड़क पर बिखरा पड़ा है और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में सताए गए हिंदू बड़ी संख्या में राजस्थान में सीमा से सटे जिलों में आकर बस गए हैं। सरहद पार से प्रताड़ना सहकर भारत आए इन हिंदुओं की स्थिति में यहां भी कोई फर्क नहीं आया है।
लेकिन फिर भी उनके पास आसरा था और वे कम से कम बेखौफ होकर अपना जीवन तो जी रहे थे। हालांकि जैसलमेर प्रशासन की हालिया कार्रवाई ने एक बार फिर उनके लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। ये परहिवार फिर से विस्थापित हो गए हैं।
🏏 खेल
फिर सुर्ख़ियों में कलेक्टर टीना डाबी, पाक से आए हिंदुओं के घर चलवाया बुलडोज़र
जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद यूआईटी के सहायक इंजीनियर के नेतृत्व में पाकिस्तानी हिंदुओं के घरों पर बुलडोजर चलाने की यह कार्रवाई की गई..!