कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा का शुद्धिकरण किया। पार्टी नेताओं ने विधानसभा भवन में गंगाजल और गोमूत्र छिड़का और हवन-पूजन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का दौर भी जारी है।

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने इस साल जनवरी में कहा था कि विधानसभा को गोमूत्र से साफ करने का समय आ गया है। भाजपा ने विधानसभा को अपने भ्रष्टाचार से दूषित कर दिया था। विधान सभा का शुद्धिकरण करते कांग्रेस नेताओं का वीडियो भी वायरल है।

वीडियो पर प्रतिक्रया देते हुए पत्रकार अजीत अंजुम ने लिखा कि चरम मूर्खता है। जिस काम के लिए कांग्रेस दूसरों की आलोचना करती है , वही कांग्रेस नेता कर रहे हैं। अब लगे हाथ दो दो चम्मच पी भी लीजिए।

गौरतलब है कि 10 मई को सभी 224 सीटों पर एक चरण में हुए चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। कांग्रेस ने 135 सीटें जीती है। सिद्धारमैया ने दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।