मध्यप्रदेश में एक कांग्रेसी नेता की करतूत सामने आई है. प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने अपनी ही युवा पत्नी की हत्या कर दी. उसने पत्नी को गोली मारकर इस वारदात को अंजाम दिया. पत्नी की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपी के परिजनों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी. अब पुलिस पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है.
पुलिस ने बताया कि ग्वालियर के युवा कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने यह वारदात की है. उसने अपनी पत्नी भावना भदौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी को गोली मारकर आरोपी मौके से भाग निकला। यह वारदात थाटीपुर थाना अंतर्गत हुई.
पुलिस को सोमवार सुबह मामले की जानकारी मिली. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया. भावना के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. सूत्रों के अनुसार थाटीपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि राम नगर में रहने वाले ऋषभ भदौरिया ने पत्नी भावना को गोली मार दी है।
खास बात यह है कि पुलिस को हत्या करने की यह जानकारी ऋषभ के पिता कृष्णकांत ने ही दी। सूचना मिलने के लिए पुलिस की FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। शुरुआती जांच में हालांकि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन कहा जा रहा है कि आरोपी का अपनी युवा पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी ऋषभ गुस्से से तेज है और आदतन अपराधी भी बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।