कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। प्रारम्भिक रुझानों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार करते दिख रही है। रुझान में कांग्रेस 121, भाजपा 85 और जेडीएस 18 सीटों पर आगे दिख रही है। अन्य का खाता नहीं खुला है।
चुनाव आयोग के नतीजों के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस 44 और बीजेपी 23 सीटों पर आगे है. वहीं जेडीएस 7 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में सत्ता परिवर्तन का इतिहास रहा है और यही रुझान रहे तो भाजपा यहाँ इतिहास बदलने में कामयाब दिखाई होती नहीं दिख रही है।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया वरुणा सीट से आगे चल रहे हैं। कनकपुरा सीट से कांग्रेस के डीके शिवकुमार आगे चल रहे हैं।कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से पीछेचल रहे हैं।
राज्य में 10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ था। यह 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है।