Cyclone Mocha: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मोचा चक्रवात का खतरा सक्रिय होता दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान आज ख़तरनाक रूप में तब्दील हो सकता है. जिससे 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ने की संभावना है.

https://twitter.com/weatherindia/status/1656891684205264897?s=20

गुजरात में इस तूफान का दिखेगा असर-

गुजरात के अधिकांश हिस्सों में 'लू' की स्थिति बनी हुई है. राज्य के उत्तरी क्षेत्र में कल अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. इस बारे में मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 13 मई के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. साथ ही चक्रवात 'मोचा' के बेहद गंभीर साइक्लोन में बदलने से सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट-

मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में इस तूफान का असर देखने को मिलेगा. जिससे तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यह भविष्यवाणी की गई है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके और भारी वर्षा हो सकती है.