Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'मोका' की दिशा के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है, लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात म्यांमार-बांग्लादेश तट की ओर बढ़ सकता है. मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि इसके 12 मई तक तट से टकराने की संभावना है. तूफान को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान का असर तटीय इलाकों में महसूस किया जा सकता है. कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
कल बंगाल की खाड़ी में आ सकता है चक्रवाती तूफान-
मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, कल तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की स्थिति विकसित होगी जो चक्रवात में बदल सकती है. इस चक्रवात का नाम 'यमन' ने सुझाया है. यह लाल सागर पर एक बंदरगाह शहर के नाम से लिया गया है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तूफान 11 मई को उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. इसके बाद इसकी दिशा बदल सकती है. यह बाद में म्यांमार-बांग्लादेश तट की ओर बढ़ेगा. इससे आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी-
मौसम विभाग (India Meteorological Department) का कहना है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में इस तूफान का असर देखने को मिलेगा और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यह भविष्यवाणी की गई है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके और भारी वर्षा हो सकती है.
ये भी पढ़ें:
राहुल गांधी मानसिक दिवालियापन का शिकार, कर रहे टुकड़े-टुकड़े गैंग का प्रचार
राजस्थान: मिग-21 क्रैश, घर में गिरा फाइटर जेट 3 की मौत