Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को आज दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया गया. इस दौरान पुलिस मनीष सिसोदिया का गला पकड़कर उन्हें कोर्ट के अंदर ले जाती नज़र आई.
अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर आपत्ति जताई है. तो वहीं, दूसरी तरफ़ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ा दी है.
वायरल वीडियो पर सीएम केजरीवाल ने कहीं ये बात-
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सीएम केजरीवाल ने इस पर आपत्ति जताई है. वीडियो में पुलिस मनीष सिसोदिया की गर्दन पकड़कर कोर्ट के अंदर ले जाती हुई दिखाई दे रही हैं. इसका वीडियो शेयर करते हुए सीएम केजरीवाल ने लिखा, क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?
1 जून तक बढ़ीं न्यायिक हिरासत-
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ा दी है. इसके साथ ही जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अध्ययन के उद्देश्य से कुर्सी और टेबल प्रदान करने के उनके अनुरोध पर विचार करें.