Criminal Defamation Case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल की है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है. 

बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है. अब दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर राउज एवेन्यू कोर्ट 1 जून को सुनवाई करेगी. 

रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ये फैसला लेगा कि केंद्रीय मंत्री शेखावत की मानहानि की शिकायत पर राजस्थान के सीएम गहलोत को समन जारी किया जाए या नहीं?

इस मामले में होगी सुनवाई?

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राजस्थान के सीएम गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट दर्ज कराया था. दरअसल, सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत पर संजीवनी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था. उन्होंने घोटाले में शेखावत के परिवार की संलिप्तता की बात भी कही थी. साथ ही अपने आरोप में उन्होंने ये बात भी कहीं थी कि घोटाले का पैसा दूसरे देशों में लगा रखा है. अब इसी मामले में 1 जून को सुनवाई होनी हैं.