एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिली तो ग्रामीणों ने पति को महिला के कंधे पर बैठाकर जुलूस निकाला दिया। जमा भीड़ में से कुछ लोगों ने महिला के साथ बदसलूकी भी की। खुद पति ने भी सबके सामने पत्नी के साथ मारपीट की। पिटाई के दौरान ग्रामीण मदद के बदले हंसते रहे। 

यह घटना मध्यप्रदेश के देवास ज़िले से सामने आई है। देवास ज़िले के बोरपड़ाव गाँव में प्रेमी के साथ पकड़े जाने के कथित आरोप में पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर गाँव में महिला का जुलूस निकाला गया।

फ़िर कुछ ग्रामीणों ने महिला से साथ बदसलूकी भी की। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कुछ ग्रामीण बाल पकड़कर महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तमाल कर रहे हैं। इस पूरी घटना पर गांव के लोग सिर्फ़ तमाशा ही देखते रहे। आख़िरकार मामला सुर्खियों में आया तो स्थानीय पुलिस ने ग्यारह लोगों के खिलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया।