अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर के शिरडी के साईं बाबा को लेकर दिए बयान पर मुंबई पुलिस में शिकायत की गई है। शिकायत में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एफआईआर की मांग की गई है।
बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ ये शिकायत मुंबई के बांद्रा पुलिस में शिकायत की गई है। शिकायत में शिवसेना (उद्धव गुट) युवा सेना के नेता और शिरडी साईं संस्थान के पूर्व ट्रस्टी राहुल कनाल ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने साईं बाबा को लेकर कहा कि वे संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं पर भगवान नहीं हो सकते। लोगों की अपनी अपनी निजी आस्था है और किसी की आस्था को हम ठेस नहीं पहुंचा सकते इतना कह सकते हैं। साईं बाबा संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं पर भगवान नहीं हो सकते।
अब आप ने कहा हिंदू धर्म से पूजा होती है, वैदिक धर्म से पूजा होती है, देखो भाई ऐसा बोलूंगा तो लोग इसको कॉन्ट्रोवर्सी में ले लेंगे लेकिन यह बोलना भी जरूरी है। गीदड़ की खाल पहन कर कोई शेर नहीं बन सकता है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा कि हमारे हिंदुस्तान में बहुत सारे लोग साईं भक्त है। महाराष्ट्र में भी,साउथ में भी बहुत साईं भक्त है। लेकिन सनातन साईं भगवान मूर्ति पूजा को नकारता नज़र आता है जबकि साईं की पूजा पूरी सनातनी पद्धति से होती है।