बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बिहार में जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। उनकी कथा और दिव्य दरबार में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं बिहार की सियासत में भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर घमासान मचा हुआ है।
इस बीच अब यह खबर आ रही है कि बिहार में सीट बेल्ट नहीं लगाने के एवज में बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर 1000 हजार का जुर्माना लगाया गया है। धीरेंद्र शास्त्री को ऑनलाइन चालान भेजा गया है। मामला 13 मई का बताया जा रहा है।
दरअसल 13 मई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना आए थे। नौबतपुर के तरेत पाली में 13 से 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन में शामिल होने एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त बागेश्वर बाबा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। जिस पर चालानी कारवाई की गई है।