BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस पर इनकम टेक्स की छापेमारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाये है वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का भी बड़ा बयान सामने आया है। 

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि विश्व में पहली बार BBC के 100 साल के इतिहास में BBC पर इस तरह की कोई छापेमारी हुई है। उनकी गलती क्या थी, उन्होंने गुजरात के दंगों की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमें सभी का पक्षों को रखा गया था।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में केजी मार्ग पर स्थित BBC के दफ्तर पर छापे के साथ मुंबई स्थित ऑफिस पर भी छापा पड़ा है। बीबीसी के दफ्तरों को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं।

कर्मचारियों को घर जाने से रोक दिया गया। जो कर्मचारी काम पर नहीं आए थे, उनको ऑफिस आने से भी मना कर दिया गया। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। हाल ही में BBC ने PM नरेंद्र मोदी पर डॉक्यूमेंट्री बनाई थी जिस पर विवाद हुआ था और सरकार ने इसे बैन कर दिया था।