मध्यप्रदेश में एक दौलतमंद पुलिस अफसर के बेटे का गंदा काम उजागर हुआ है. वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यूड कॉल कर लोगों का ठग रहा था. उसकी हरकत जानकर पिता भी हैरान रह गए. वे बोले कि इसे कभी कोई कमी नहीं रही, फिर भी वह ऐसे कामों में उलझ गया. इकलौता बेटा होने से उसकी हर जरूरत पूरी की। पता नहीं था कि वो ये गंदा काम कर रहा है।

इंदौर में CRPF अफसर का बेटा हिमांशु तिवारी सेक्सटॉर्शन गिरोह चला रहा था। एक साल पहले वह खुद सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया था। इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गिरोह बना लिया और फिर अपना ही ये खेल शुरू कर दिया. वह सोशल मीडिया पर लोगों को बातों में फंसाकर न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। अब तक करीब तीन दर्जन लोगों को ब्लैकमेल कर उसने रुपए ऐंठे हैं। हिमांशु CRPF अफसर पिता का इकलौते बेटा है.

उसकी गिरफ्तारी का पता चलने पर पिता ने कहा कि मैंने अपने बेटे की परवरिश में कोई कमी नहीं आने दी थी। उसे दौलत की कोई चिंता ही नहीं थी, फिर भी वो ऐसे कामों में कैसे उलझ गया, पता ही नहीं चला। इधर पुलिस ने बताया कि हिमांशु का गिरोह इंस्टाग्राम पर सुंदर लड़कियों के फोटो डालता था। फेसबुक पर भी लड़कियों की आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते और रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद न्यूड वीडियो बनाने के लिए उकसाते। 

इस वीडियो चैटिंग को रिकॉर्ड करके उसे ही भेज देते और ब्लैकमेल करके रुपए ऐंठते थे। पुलिस ने मामले में जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है वे सभी स्टूडेंट हैं। हिमांशु तिवारी, उसकी गर्लफ्रेंड प्रियंका विश्वकर्मा अमर और सीताराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी नाबालिग है. हिमांशु ने बताया कि जल्द रुपए कमाने के लालच में उसने यह काम किया।