मध्यप्रदेश में एक बार फिर मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार किए जाने का मामला सामने आया है। मामला ग्वालियर का है जहां शनिवार को पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी करते हुए वहां चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने स्पा सेंटर से सेक्स रैकेट से जुड़ी 8 लड़कियों को पकड़ा साथ ही 3 लड़कों को भी पकड़ा गया है। स्पा सेंटर पर हुई छापेमारी में पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर यहां से 8 युवतियों और 3 युवकों को अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने पर हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। सिटी सेंटर स्थित कैलाश टावर के सेकेंड फ्लोर पर रेनबो ब्यूटी पार्लर के नाम से स्पा सेंटर संचालित हो रहा है। काफी दिनों से यहां सैक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिल रही थी।
शनिवार को एक बार फिर पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस की टीम स्पा सेंटर पर पहुंची और सर्चिंग की। पुलिस को 8 युवतियां और तीन युवक संदिग्ध हालत में मिले। इन्हें हिरासत में ले लिया। यहां से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। फिलहाल पुलिस युवतियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे किस शहर से यहां आईं है कौन उन्हें यहां लाया। वे कब से यहां रह रही हैं। सेंटर के संचालक का नाम रिषी अग्रवाल बताया जाता है।