Free Ration: कोरोना काल में केंद्र सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी, जिसे अब दिसंबर 2023 तक जारी रखा गया है. आजकल बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़ रहे हैं. करीब 80 करोड़ लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं. हर परिवार के एक-एक व्यक्ति को राशन पर्ची के ज़रिये दिया जाता है. 

यह अनाज सरकारी राशन की दुकान से मिलता है लेकिन फिर भी ठग ठगी करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. मुफ्त राशन के नाम पर ठगी करने वाले बड़ी संख्या में लोगों को ठग रहे हैं. इस बीच आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है. नहीं तो आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं.

इन बातों पर विशेष ध्यान दें-

1. हम सभी जानते हैं कि राशन कार्ड सूची समय-समय पर अपडेट की जाती है. इस दौरान कुछ नए नाम जुड़ते हैं तो कुछ नाम हटा दिए जाते हैं. ठग इसी बात का फायदा उठाकर लोगों को फोन कर कहते हैं कि राशन कार्ड से उनका या उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम काट दिया गया है. इसे फिर से जोड़ने के लिए इन बातों का पालन करें. ऐसा करके वह लोगों को ठगना शुरू कर देते है.

2. अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है जिसमें लिखा हो कि सरकार आपके खाते में राशन के बदले रुपये भेज रही है. इसलिए मैसेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें. तो ऐसा कभी न करें क्योंकि सरकार की ऐसी कोई योजना फिलहाल नहीं चल रही है. ये फेक मैसेज हैं जिसके ज़रिये आपको बरगला सकते हैं.

3. आज कल ठग लोगों को फंसाने के लिए फोन भी कर रहे हैं. जिसमें लोगों को ठगने के लिए मुफ्त राशन के लिए केवाईसी जैसे बहाने बना रहे हैं. अगर आपके पास ऐसा कोई फोन आए तो उसका जवाब कभी न दें.

4. अगर आपके सामने भी कभी-कभी कोई ऐसा लिंक आता है, जिसमें आपको अधिक मुफ्त राशन लेने का लालच दिया जा रहा हो तो ऐसे लिंक पर कभी भी क्लिक न करें क्योंकि यह लिंक फर्जी है. जितना राशन सरकारी दुकान पर मिल रहा है, उतना ही मिलेगा. इस लिंक पर क्लिक करने से राशन नहीं बढ़ेगा लेकिन आप अपनी कमाई खो सकते हैं.